7 August 2026

उत्तराखंड पुलिस की गाडी छठवीं मंजिल पर पहुंची|

..

उत्तराखंड पुलिस की गाडी छठवीं मंजिल पर पहुंची|

देहरादून : एम्स ऋषिकेश के अंदर छठवें फ्लोर पर पुलिस की गाड़ी पहुंचने का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। यह गाड़ी महिला चिकित्सक से छेड़छाड़ के आरोपी नर्सिंग अधिकारी को गिरफ्तार करने के लिए गई थी। पुलिस को अंदेशा था कि आरोपी की गिरफ्तारी का अन्य नर्सिंग अधिकारी विरोध कर सकते हैं। इस पर पुलिस की गाड़ी छठवें फ्लोर में बने वार्ड में पहुंच गई। जहां आरोपी ड्यूटी कर रहा था। यह देख सभी अचंभित हो गए। क्योंकि आज से पहले शायद फिल्मों में ही ऐसा सीन देखने को मिला होगा।

 हॉस्पिटल के वार्ड में मरीज लेटे थे सुरक्षा कर्मियों ने गाड़ी के लिए रास्ता बनाया किसी ने उस वक्त एम्स के अंदर पुलिस की गाड़ी का वीडियो बना लिया। जो अब तमाम सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर जमकर वायरल हो रहा है।यह घटना मंगलवार की बताई जा रही है। आपको बता दें कि अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश में महिला चिकित्सक ने एक नर्सिंग आफिसर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही संस्थान ने उसे निलंबित भी कर दिया है। इसके बावजूद रेजिडेंट डाक्टर्स एसोसिएशन का गुस्सा शांत नहीं हुआ है।
एसोसिएशन आरोपी की सेवा समाप्त करने की मांग कर रही है। हैं। एम्स स्थित एक विभाग में सोमवार शाम आपरेशन के दौरान महिला चिकित्सक के साथ नर्सिंग आफिसर ने छेड़छाड़ कर दी थी। चिकित्सक ने विभागीय अधिकारियों को शिकायत की गई। इसके बाद मंगलवार को रेजिडेंट डाक्टर्स एसोसिएशन ने डीन एकेडमी कार्यालय का घेराव किया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *