4 August 2026

सेना में लेफ्टिनेंट बनकर रितिका ने बढ़ाया बड़कोट उत्तरकाशी क्षेत्र का मान

सेना में लेफ्टिनेंट बनकर रितिका ने बढ़ाया बड़कोट क्षेत्र का मान

राज्य आंदोलनकारी गोकुल चंद शाह से प्रेणना लेकर उनकी पोत्री रितिका शाह ने ना केवल अनपे दादा और परिवार का मान बढ़ाया है बल्कि सेना में लेफ्टिनेंट बनकर समस्त ग्राम डांडा बड़कोट उत्तरकाशी क्षेत्र का मान बढ़ाया है , रितिका ने अपनी शुरुआती शिक्षा बड़कोट उत्तरकाशी  से हुई है साथ ही उन्होंने ने (रितिका) ने देहरादून के राजकीय दून मेडिकल कॉलेज से डिग्री प्राप्त की है, कल जैसे ही रितिका का नियुक्ति पत्र घर आया लगा परिवार खुशियों के समुन्द्र में गोते खा रहा है, होगा भी क्यों नहीं आखिर रितिका का सपना पूरा हुवा जिसके लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की थी।

रितिका के शिक्षक पिता दिनेश शाह और उनकी माँ नीलिमा शाह को अपनी होनहार बेटी पर गर्व है उनके चाचा गणेश शाह जो कि दिव्यांग शिक्षक हैं के साथ उत्तराखंड व्हीलचेयर क्रिकेट बोर्ड के अध्य्क्ष भी हैं से उत्तराखंड मंथन की सीधी बात हुई तो उन्होंने बताया कि रितिका बचपन से ही विलक्षण प्रतिभा कि धनी थी अपने उद्देश्य को लेकर काफी गंभीर थी जिस कारण उनको ये सफलता मिली है , उनकी चाची शिक्षिका प्रवक्ता मानसी शाह ने रितिका को ढेरो बधाई प्रेषित की है, उनके एक और चाचा मुकेश शाह जो कि LIC हाउसिंग फाइनेश में कार्यरत हैं वो भी भतीजी कि सफलता से गदगद हैं
उत्तराखंड मंथन इस सफलता के ऊपर रितिका को ढेरो बधाई व शुभकामनाये देता है|

 

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *