4 August 2026

गर्मी , गर्मी और गर्मी

गर्मी , गर्मी और गर्मी

वैसे तो आज कल पुरे देश में चुनाव की गर्मी का माहौल है पर उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में मौसम की गर्मी अपने पुरे शबाब पर है जिससे आम आदमी को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है , सुबह के 9 बजे के बाद दुपहिया वाहन से ऑफिस जाने वालो की तो हालत खराब है , आकड़ो की तरफ अगर अपनी नज़र दौड़ाये तो इस साल की गर्मी ने पिछले दस सालो का रिकॉड इस साल टूट गया है दूँ का अधिकतम तापमान सामान्य तापमान से 6 डिग्री उछाल के साथ 41 डिग्री तक पहुंच गया है जिससे हर नागरिक निजात पाना चाह रहा है और उम्मीद कर रहा है की जल्दी ही बारिश की बुँदे दूँ की धरा पर देखने को मिले , इस गर्मी में केवल इंसान ही नहीं बल्कि जानवरो का नहीं बुरा हाल है।

कई सामाजिक संस्थाओ ने और शहर के कई जिम्मेदार नाहगरीको ने जगह जगह पर राहगीरी के लिए पानी की व्यवस्ता की है , कई NGO ने जानवरो के लिए भी छाव और पानी की व्यवस्ता बनायीं है। अगर उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों की बात की जाये तो वह बारिश हो रहे है और दूँ की तुलना में गर्मी कम है जिस कारन लगातार पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी ही रही है पुरे देश से पर्यटक गर्मी से निजात पाने के लिए पहाड़ो की तरफ रुख कर रहे हैं।
उत्तराखंड मंथन अपने पाठको ने अपील करता है कि गर्मी में धुप से बचे , पानी और रसदार फलो का सेवन करे बहुत जरुरी काम हो तो ही दोपहरी को बाहर निकले और अपने स्वस्थ्य का ख्याल रखे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *