3 August 2026

UPI ID से पकड़े गए हत्यारे, लिव इन पार्टनर ने पत्नी के साथ मिलकर की महिला की हत्या

UPI ID से पकड़े गए हत्यारे, लिव इन पार्टनर ने पत्नी के साथ मिलकर की महिला की हत्या

देहरादून : उत्तराखंड में हरिद्वार स्थित मनसा देवी मंदिर के पास खाई में मिले शव की शिनाख्त हो गई है। पुलिस ने शव की पहचान मधुबनी (बिहार) निवासी पूजा मिश्रा के रूप में की है। पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की बात सामने आई है। पूजा की हत्या उसी के लिव इन पार्टनर ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर की थी। पुलिस ने यूपीआई आईडी की मदद से आरोपी दंपत्ति को गिरफ्तार किया है। जांच में यह भी पता चला की हत्या के बाद आरोपित दम्पति ने महिला के पांच माह के बच्चे को मानेसर मंदिर गुरुग्राम में छोड़ दिया था। वहां उनके खिलाफ अज्ञात में मुकदमा दर्ज है।

एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर घटना का पर्दाफाश करते हुए नबताया कि 16 मई को मनसा देवी मंदिर पैदल मार्ग पर महिला का शव खाई में मिला था। एक मोबाइल नंबर का पता चलने पर पुलिस ने उससे संपर्क किया और युवती की फोटो व्हाट्सएप पर भेजी। बात करने वाले शख्स ने अपना नाम मोनू कुमार बताया और बताया कि महिला उसकी पत्नी थी। जिसका नाम पूजा पुत्री विजय मिश्रा निवासी धनसिया मधुबनी विहार है। युवक ने बताया कि वह दो साल पहले भाग गयी थी। जांच में सीसीटीवी कैमरों में दो महिलाएं, एक पुरूष एक बच्चा दिखाई दिया। इनमें पूजा भी थी। लेकिन वापसी के समय संदिग्ध पुरूष, महिला और बच्चे के साथ पूजा मौजूद नही थी। हाथी पुल के पास चाय की दुकान के मालिक ने पुलिस को संदिग्ध के गुगल पे से भूगतान करने की जानकारी देते हुए यूपीआई आईडी उपलब्ध करायी गई।इसी आधार पर संदिग्धों की तलाश जारी रखते मुखबिर की मदद से रोशन कुमार कामत व उसकी पत्नी खुशबु निवासी कामत हाल निवासी खांडसा गुरूग्राम हरियाणा को गिरफ्तार कर लिया। दो साल पहले बिहार से भागकर हरियाणा आई पूजा रोशन के साथ लिव इन में रहने लगी। कुछ समय बाद रोशन की शादी खुशबु से हो गई। पति के अवैध संबंधों की जानकारी होने पर खुशबु ने एतराज जताया। इस बीच जब तीनों बच्चे सहित घूमने हरिद्वार आये और मनसा देवी दर्शन के लिए हरिद्वार आये। एक बार फिर रोशन और पूजा के बीच झगडा होता देख खूशबू बच्चे को लेकर आगे चली गयी। इस बीच रोशन ने गला दबा कर पूजा की हत्या कर दी और शव को नीचे खाई मे फेंक दिया। इसके बाद दोनों पूजा के बच्चे के साथ वापस गुरूग्राम भाग गए और पूजा के पांच महीने के बच्चे को मानेसर मंदिर परिसर में छोड़कर भाग गए। वहां बालक मिलने पर हरियाणा पुलिस ने अज्ञात में आरोपियों के खिलाफ सेक्टर 7 में मुकदमा दर्ज किया।

About The Author

1 thought on “UPI ID से पकड़े गए हत्यारे, लिव इन पार्टनर ने पत्नी के साथ मिलकर की महिला की हत्या

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *