7 August 2026

मेहरबान सिंह रांगड़ अध्य्क्ष तथा विजय नेगी बने महासचिव

मेहरबान सिंह रांगड़ अध्य्क्ष तथा विजय नेगी बने महासचिव

सुपरवाइजर एवं प्रबंधक एसोसिएसन ग०म०वि०निगम द्वि-वार्षिक चुनाव पर्यटक आवास गृह भरत भूमि ऋषिकेश में संपन्न हुए जिसमे चुनाव से पूर्व अध्य्क्ष व महासचिव के द्वारा अपने कार्यकाल का लेखा जोखा समस्त प्रबंधक गणो के सामने प्रस्तुत किया गया किया गया उसके बाद चुनाव की कार्यवाही प्रारम्भ हुई। चुनाव में मेहरबान सिंह रांगड़ को अध्य्क्ष, विजय नेगी को महासचिव , राजेंद्र ढौंडियाल को वरि० उपाध्यक्ष, प्रदीप शाह को उपाध्य्क्ष, गिरवीर सिंह रावत को कोषाद्यक्ष सर्व सम्मति से चुना गया।

नव निर्वाचित अध्य्क्ष मेहरबान सिंह रांगड़ द्वारा सभा को सम्बोधित करते हुए कहा गया कि निगम व प्रबंधक हित को सर्वोपरि रखते हुए अपने प्राथिमिकता के आधार पर दायित्वों का निर्वाहन करेंगे महासचिव विजय नेगी द्वारा अधिकारियो एवं कर्मचारियों हितो के प्रति उत्तरदियत्व निर्वहन हेतु कहा गया राजेंद्र ढौंडियाल को वरि० उपाध्यक्ष ने भी अपने विचारो को पटल पर रखा।

चुनाव में विश्वनाथ बैंजवाल, सुशील पंवार, प्रेम कंडारी, कमल किशोर डिमरी, बृजेश पाठक वीरेंदर गुसाई , अरविन्द मैठाणी, सुनील मैठाणी, अजय पाल कंडारी , अनीता मेवाड़ , विमला रावत , महिपाल रावत, अजय कपटियाल सर्वजीत सिंह, कैलाश कोठरी , जगदम्बा प्रसाद खंतवाल ,राजकुमार , श्री यशवंत रावत आदि उपस्थित रहे। चुनाव कि कारवाही राजेंद्र ढौंडियाल SPS रावत सहा० प्रधान प्रन्धक ((पर्यटन ) एवं हरीश बहुगुणा वरि० लेखाकार के नेतृत्व में सम्पन्न हुई

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *