7 August 2026

देहरादून : तीर्थनगरी ऋषिकेश से लगे श्यामपुर में एक निजी फाइनेंस कंपनी लोगों को करोड़ों रुपए लेकर फरार हो गई। आरोप है कि कंपनी के संचालकों और कर्मचारियों ने लोगों को मूलधन जमा करने पर मोटा ब्याज देने का झांसा दिया। शुरुआत में कुछ लोगों को ब्याज दिया गया, लेकिन पिछले कुछ दिनों से कंपनी का कार्यालय बंद है। लोगों ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। बताया जा रहा है कि श्यामपुर के अलावा प्रदेश के अन्य जगहों पर भी कंपनी के कार्यालय खुले थे। ऐसे में धोखाधड़ी की रकम काफी हो सकती है। फिलहाल श्यामपुर क्षेत्र के कुछ लोगों ने शिकायत की है।

कोतवाल राजेंद्र सिंह खोलिया ने बताया कि लोगों की शिकायत मिली है। पड़ताल की जा रही है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *