8 August 2026

उत्तराखंड महिला रामलीला के मुरीद हुए CM योगी|

उत्तराखंड महिला रामलीला के मुरीद हुए CM योगी|

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जब माँ नंदा रामलीला मांगल योग समिति द्वारा अयोध्या धाम में आयोजित महिला रामलीला को देखा तो वो उसके मुरीद हो गए मुखयमंत्री योगी आदित्यनाथ (YOGI ADITYANATH ) ने कहा की उत्तराखंड की महिला रामलीला नयी प्रेरणा का माध्यम बनेगी।

आपको बता दे कि माँ नंदा रामलीला मांगल योग समिति द्वारा 2 जनवरी से 12 जनवरी तक अयोध्या धाम में रामलीला का मंचन किया गया जिसमे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी शिरकत की थी इस रामलीला की विशेष बात यह रही की इसमें सभी पात्रो के किरदार को महिलाओ द्वारा निभाए गए यह रामलीला उत्तराखंड के प्रतिनिधित्व के साथ महिला सशक्तिकरण का भी एक जीवित उदाहरण है।

इस रामलीला में हनुमान का किरदार निभाने वाली श्रीमती पुष्पा कनवासी से हुई बातचीत में उन्होंने बताया की रामलीला का मंचन अयोध्या धाम में करना और योगी जी द्वारा उनकी भूरी – भूरी प्रसंशा करना उनके लिए बड़ी उपलब्धि है साथ ही उन्होंने बताया कि माँ नंदा रामलीला मांगल योग समिति की अध्य्क्ष श्रीमती गुड्डी भंडारी, उपाध्य्क्ष श्रीमती सुशीला मेवाड़, सचिव मुन्नी बिष्ट, सयोजिका लक्ष्मी शाह ,सह -सयोजिका श्रीमती लीला संगेला बहुत तन्मयता के साथ समिति को संचालित करती है।

 

रामलीला के मुख्य किरदार

राम- श्रीमती राजेश्वरी पंवार
लक्ष्मण-श्रीमती बीरा फरस्वाण
सीता-श्रीमती आरती गुंसाईं
हनुमान -श्रीमती पुष्पा कनवासी
रावण-श्रीमती मुन्नी बिष्ट
मेघनाथ -कल्पेश्वरी
विभीषण -तनुजा मैठाणी
हमारी संयोजिका श्रीमती लक्ष्मी शाह।
सह संयोजिका श्रीमती लीला संगेला।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *