अनुराग पुरोहित की प्रेरणादायक कहानी
कर्णप्रयाग। श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल के पूर्व छात्र अनुराग पुरोहित ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) में शानदार प्रदर्शन करते हुए 99.93 परसेंटाइल हासिल किए हैं। अनुराग ने परीक्षा में कुल 720 अंकों में से 655 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया 1202वीं रैंक हासिल की है। उनकी इस ऐतिहासिक सफलता से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है।
अनुराग की यह सफलता कड़े संघर्षों और अटूट हौसले की मिसाल है। उनके पिता अशोक पुरोहित की एक चाय की दुकान थी, जिनका असमय निधन हो गया था। पिता के जाने के बाद परिवार पर आर्थिक संकट आ गया, लेकिन मां गीता देवी ने हिम्मत नहीं हारी। उन्होंने सब्जी की दुकान चलाकर अनुराग और उनकी छोटी बहन का पालन-पोषण किया और बच्चों की पढ़ाई जारी रखी। अनुराग ने मां की इस कड़ी मेहनत को समझा और दिन-रात एक कर यह मुकाम हासिल किया।
MBBS प्रथम वर्ष में थे, चौथे प्रयास में पाई सफलता
यह अनुराग का नीट के लिए चौथा प्रयास था। इससे पहले तीसरे प्रयास में उन्हें दून मेडिकल कॉलेज मिल गया था, जहां वे वर्तमान में एमबीबीएस प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रहे थे। हालांकि, उनका मुख्य लक्ष्य हमेशा से एम्स (AIIMS) में दाखिला लेना था। अपने इसी सपने को पूरा करने के लिए उन्होंने दोबारा परीक्षा दी और अब उनका यह सपना साकार होने जा रहा है।

शिक्षकों और गणमान्य लोगों ने दी बधाई
अनुराग की इस असाधारण और गौरवपूर्ण सफलता पर विद्यालय के प्रधानाचार्य बुद्धिबल्लभ डोभाल, सुमन कुमार, गंभीर सिंह, संगीता पंवार, सोनाली बिष्ट, रितु मैठाणी और गुरु राम राय एजुकेशन मिशन ने उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।