देवप्रयाग के हजारी चौहान ने अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया
देहरादून: मणिपुर में तैनात सेना के जवान हजारी चौहान शहीद हो गए। वह मूल रूप से टिहरी गढ़वाल के देवप्रयाग निवासी थे। वर्तमान में उनका परिवार श्यामपुर खदरी में रह रहा है। उनका अंतिम संस्कार मंगलवार को ऋषिकेश में पूर्णानंद घाट पर राजकीय सम्मान के साथ किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर श्रद्धांजलि अर्पित की है।


