7 August 2026

देवप्रयाग के हजारी चौहान ने अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया

देहरादून: मणिपुर में तैनात सेना के जवान हजारी चौहान शहीद हो गए। वह मूल रूप से टिहरी गढ़वाल के देवप्रयाग निवासी थे। वर्तमान में उनका परिवार श्यामपुर खदरी में रह रहा है। उनका अंतिम संस्कार मंगलवार को ऋषिकेश में पूर्णानंद घाट पर राजकीय सम्मान के साथ किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर श्रद्धांजलि अर्पित की है।

 

वहीं काबीना मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने सरकार की तरह से वहां पहुंचकर शहीद को पुष्पांजलि अर्पित की। मंत्री अग्रवाल ने कहा कि यह हम सभी प्रदेशवासियों के लिए अत्यंत पीड़ा का क्षण है क्योंकि हमने भाई और बेटा भी खोया है। हमारे रणबाँकुरों ने उत्तराखण्ड की समृद्ध सैन्य परंपरा का पालन करते हुए मां भारती के चरणों में अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *