31 August 2026

उत्तराखंड में ये दो नदियाँ क्यों कहलाती हैं सास – बहु ?

उत्तराखंड में ये दो नदियाँ क्यों कहलाती हैं सास – बहु ?

उत्तराखंड में आपको बहुत सारी रहस्यमयी और रोचक कथाए देखने और सुनने को मिलती हैं जिनकी जानकारी मिलने पर आप भी खुश हो जाओगे उत्तराखंड में हर प्राकृतिक चीजों का विशेष स्थान है  और एक रिस्ता सा होता है ,और नदियाँ तो यहाँ हमेसा पवित्र और पूजनीय ही मानी जाती हैं यहाँ दो ऐसी नदियाँ हैं जिनको सास और बहु की संज्ञा दी गयी है एक विशेष कारण की वजह से और एक ऐसा संगम भी है जहा ये दोनों नदियाँ आपस में मिलती हैं।

उत्तराखंड का एक प्रमुख प्रयाग है देवप्रयाग जहाँ से भारत की सबसे लम्बी नदी गंगा का उदय होता है , देवप्रयाग में जिन दो नदियों का संगम होता है वो है अलकनंदा और भागीरथी इन दोनों नदियों को ही सास बहु कहा जाता है जिसमे अलकनदा को बहु और भागीरथी को सास कहा जाता है। लेकिन ऐसा क्यों कहा जाता है ? जो भागीरथी नदी है उसमे बहुत सारा कोलाहल होता है वो बहुत आवाज करती है जिस लिए उसे सास की संज्ञा दी गयी है और अपने शांत स्वरूप के कारन अलकनंदा नदी को बहु कहा जाता है और इन दोनों को सास बहु कहा जाता है जो देवप्रयाग के संगम पर अपना मिलन करती है और गंगा नदी का निर्माण कर के 2525 किमी का सफर भारत में कर के अंततः बंगाल की खाड़ी में समा जाती है।

About The Author

1 thought on “उत्तराखंड में ये दो नदियाँ क्यों कहलाती हैं सास – बहु ?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *