IPL जैसा होगा UPL
IPL जैसा होगा UPL

अगर आप उत्तराखंडी क्रिकेट प्रेमी हैं तो आप के लिए उत्तराखंड में होने जा रहा है आईपीएल जैसा क्रिकेट टूनामेंट जिसका नाम है उत्तराखंड प्रीमियर लीग यानी की UPL आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) की तर्ज पर यूपीएल (उत्तराखंड प्रीमियर लीग) और डब्ल्यूयूपीएल (वीमेंस उत्तराखंड प्रीमियर लीग) होने जा रहा है। इन दोनों टूर्नामेंट के मैच सितंबर के पहले सप्ताह में देहरादून के रायपुर स्थित राजीव गांधी इंटनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे।

इन टूर्नामेंट की खास बात ये होगी कि इसमें प्रत्येक टीम में आइकन खिलाड़ी, बोर्ड ट्राफी खिलाड़ी और अनकैप्ड खिलाड़ी होंगे। अनकैप्ड खिलाड़ियों का चयन 16 से 23 जून के बीच रायपुर स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कालेज और काशीपुर में ओपन ट्रायल के माध्यम से किया जाएगा।

मंगलवार को हरिद्वार रोड स्थित होटल में प्रेसवार्ता के दौरान क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (सीएयू) के अध्यक्ष डा. गिरीश गोयल ने कहा कि यूपीएल में छह टीमें (टिहरी, देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, ऊधम सिंह नगर) और डब्ल्यूयूपीएल में तीन टीमें खेलेंगी। यह मैच दिन और रात में खेले जाएंगे।

