7 August 2026

नैनीताल में हुए सीजन की पहली बर्फवारी SNOWFALL IN NAINITAL

नैनीताल में हुए सीजन की पहली बर्फवारी

लम्बे इंतजार के बाद नैनीताल में सीजन की पहली बर्फ़बारी हो चुकी है जिससे पर्यटकों के साथ होटल व्यवसायी के चेहरों पर मुस्कान आ चुकी है मौसम में इस करवट से ठण्ड का ग्राफ भी काफी बढ़ गया है। नयना पीक की बात करे तो एक इंच तक बर्फवारी हुई है, करीब दो महीने के इंतज़ार के बाद बारिश पड़ी और साथ ही हिमपात भी होने लगा।

इस हिमपात से जहा पर्यटक और होटल स्वामी खुश हुए हैं वही सामान्य जीवन पर इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है उनके दैनिक कार्यो को करने में परेशानी का सामना करना पड़ा है कई लोग ठण्ड के कारन घर से बहार नहीं निकल पाए और और बहुत से लोगो ने सर्दी से बचने के लिए अलाव का सहारा भी लिया , मौसम विभाग ने आगे भी बारिश के संकेत दिए हैं अब देखना यह होगा की आगे की बारिश भी अपने साथ बर्फ ले कर आती है या नहीं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *