गोलियों के चलने से थर्राया दून : जानलेवा वारदात
गोलियों के चलने से थर्राया दून : जानलेवा वारदात

देहरादून: रविवार रात देहरादून में रायपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत डोभाल चौक में व्यवसायी रवि बडोला की गोली मारकर हत्या करने और अन्य दो लोगों पर जानलेवा हमला करने वाले मुख्य आरोपी हिस्ट्रीशीटर रामबीर को मुठभेड़ के बाद पुलिस ने राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया है। घटना को अंजाम देने के बाद रामबीर आशारोड़ी के पास कार छोड़कर मनीष के साथ जंगल से फरार हो गया था।

