पुरोहितों का केदारनाथ में प्रदर्शन, जाने क्या है वजह ?
पुरोहितों का केदारनाथ में प्रदर्शन, जाने क्या है वजह ?

15 JULY 2024, देहरादून: दिल्ली में केदारनाथ मंदिर की प्रतिकृति के शिलान्यास के विरोध में तीर्थ पुरोहितों ने ऊखीमठ के बाद शनिवार को केदारनाथ धाम परिसर में भी प्रदर्शन किया। तीर्थ पुरोहितों ने चेतावनी दी कि हिंदू परंपराओं के साथ छेड़छाड़ को किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

केदारनाथ के तीर्थ पुरोहित ऊखीमठ बाजार में एकत्र हुए और मंदिर की प्रतिकृति के शिलान्यास के विरोध में जमकर नारेबाजी की। चारधाम महापंचायत के उपाध्यक्ष संतोष त्रिवेदी ने कहा कि केदारनाथ धाम से शिला ले जाकर दिल्ली में केदारनाथ मंदिर की प्रतिकृति का निर्माण कराया जाना करोड़ों हिंदुओं की भावनाओं के साथ खिलवाड़ है। मुख्यमंत्री को इसके शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल नहीं होना चाहिए था। सामाजिक कार्यकर्ता एवं सरपंच पवन राणा ने कहा कि केदारघाटी के लोगों में दिल्ली में केदारनाथ मंदिर की प्रतिकृति के निर्माण को लेकर आक्रोश है।

