7 August 2026

स्मेक तस्कर गिरफ्तार

हरिद्वार : ए०एन०टी०एफ ( एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स) हरिद्वार की टीम व थाना श्यामपुर पुलिस की टीम ने सयुक्त रुप से ग्राम कांगडी में एक व्यक्ति शिवा उर्फ लड्डू पुत्र महेंद्र सिंह निवासी ग्राम कांगडी थाना श्यामपुर जनपद हरिद्वार उम्र-28 वर्ष को स्मैक की तस्करी करते हुए कुल 29 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है व अभियुक्त के कब्जे से स्मैक खरीदने व बेचने के लिये कुल 5,96050 रुपये नगद धनराशि बरामद की गई ।

एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि मुखबिर से अहम सूचना मिलने के बाद एएनटीएफ और श्यामपुर थाने की पुलिस टीम ने ग्राम कांगडी में एक व्यक्ति शिवा उर्फ लड्डू निवासी ग्राम कांगडी थाना श्यामपुर जनपद हरिद्वार उम्र 28 वर्ष को स्मैक की तस्करी करते हुए गिरफ्तार कर लिया।

29 ग्राम बरामद स्मैक की कीमत 8 लाख 22 हजार रुपए है। आरोपी से पूछताछ में जिन लोगों के नाम सामने आए हैं, उनकी जानकारी जुटाई जा रही है, जल्द ही और गिरफ्तारियां हो सकती है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *