6 August 2026

अकादमी पहुँचने पर आंचल नेगी का जोरदार स्वागत

अकादमी पहुँचने पर आंचल नेगी का जोरदार स्वागत

पौड़ी। लिटिल स्टार क्रिकेट अकादमी की 15 वर्षीय प्रतिभाशाली खिलाड़ी आंचल नेगी का उत्तराखंड अंडर-15 टीम में चयन होने के बाद पहली बार अकादमी पहुँचने पर भव्य और जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर अकादमी परिसर में उत्साह और गर्व का माहौल देखने को मिला।

कार्यक्रम में ग्राम प्रधान अजय पन्युली एवं सीएयू के सदस्य धीरज खरे ने आंचल नेगी को शुभकामनाएँ दीं और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं आंचल के कोच विक्की गैरोला ने कहा कि आंचल एक बेहद मेहनती और अनुशासित खिलाड़ी है और आने वाले समय में वह क्रिकेट के क्षेत्र में कई और मुकाम हासिल करेगी।

आंचल को क्रिकेट की बारीकियाँ सिखाने वाले प्रशिक्षक रोहित रावत एवं विशाल गैरोला ने भी उसके खेल की जमकर सराहना की और कहा कि उसमें एक बेहतरीन खिलाड़ी बनने की पूरी क्षमता है।

इस अवसर पर उत्तराखंड के प्रसिद्ध कमेंटेटर उपेन्द्र पंवार, महेश, पन्युली, संजय सिंह, ईसराज सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। वहीं पौड़ी की जिलाधिकारी ने वॉयस मैसेज के माध्यम से आंचल नेगी को बधाई और शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

कार्यक्रम का सफल संचालन जेपी कला द्वारा किया गया। उपस्थित सभी लोगों ने आंचल के चयन को क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बताते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *