19 October 2026

एकीकृत खेल महोत्सव का भव्य आयोजन, दिव्यांग बच्चों ने दिखाया दम

देहरादून, 18 अक्टूबर: समग्र शिक्षा के अंतर्गत समावेशी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए राजकीय इंटर कॉलेज मेहूंवाला (विकासखंड रायपुर) में पहले ब्लॉक स्तरीय एकीकृत खेल महोत्सव का शानदार आयोजन किया गया। महोत्सव में विकासखंड के विभिन्न विद्यालयों से आए बौद्धिक, शारीरिक, दृष्टि एवं श्रवण दिव्यांगता वाले विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पेट्रोलियम विश्वविद्यालय के कार्यकारी प्रशासन श्री उपेंद्र पंवार ने दीप प्रज्वलित कर किया। विद्यालय की छात्रा सोनाली ने खेल मशाल लेकर मैदान का चक्कर लगाया। कार्यक्रम का मंच संचालन जिला शिक्षक संघ के अध्यक्ष श्री सुभाष झिल्दियाल ने किया।
hhahh
विशेष शिक्षक गणेश साह की रही महत्वपूर्ण भूमिका
इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में कार्यक्रम प्रभारी एवं राजकीय इंटर कॉलेज मेहूंवाला के विशेष शिक्षक श्री गणेश साह ने अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके कुशल प्रबंधन और विशेष प्रयासों से दिव्यांग बच्चों को अपनी छिपी हुई खेल प्रतिभा और अदम्य साहस को दिखाने के लिए एक सशक्त मंच मिला।
रोमांचक प्रतियोगिताओं के परिणाम:
महोत्सव में बच्चों की क्षमताओं के अनुसार कई खेल आयोजित किए गए, जिनके मुख्य परिणाम इस प्रकार हैं:
  • बोच्चे बॉल (लोकोमोटर): सिद्दिका नेगी, बिमला और सोनाली की टीम पहले स्थान पर रही।
  • व्हीलचेयर सिंगल: वर्षा (GGIC राजपुर रोड) और मोहम्मद ईसान ने अपने-अपने वर्ग में पहला स्थान पाया।
  • बौद्धिक दिव्यांगता श्रेणी: मोहम्मद रिहान ने पहला और फरहान ने दूसरा स्थान हासिल किया।
  • सॉफ्ट बॉल (लोकोमोटर): बालक वर्ग में आयुष और बालिका वर्ग में आरुषि विजेता बने।
  • रस्साकशी: बालिका वर्ग में नेहा, रितिका, सिद्दिका और सलोनी की टीम ने बाजी मारी।
इसके अलावा फन रेस और दृष्टिबाधित श्रेणी की सॉफ्ट बॉल प्रतियोगिता में भी बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रधानाचार्य श्री डी.एस. गरिया और आयोजक श्रीमती हेमलता गौड़ उनियाल के मार्गदर्शन में हुए इस महोत्सव ने समाज को समावेशी शिक्षा और समान अवसर का एक मजबूत संदेश दिया है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *