7 August 2026

दर्दनाक हादसा, पांच लोगों ने दम तोड़ दिया।

पौड़ी से देहलचौरी जा रही सवारियों से भरी बस सत्याखाल मोटर मार्ग पर क्यार्क और चूलधार के पास अचानक अनियंत्रित होकर 80 मीटर खाई में गिर गई।

उत्तराखंड के पौड़ी में रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया। पौड़ी-सत्यखाल मोटर मार्ग पर सवारियों से भरी एक मिनी बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे छह यात्रियों की मौत हो गई। जबकि 22 घायलों को बेस अस्पताल श्रीनगर के लिए रेफर कर दिया गया है।

पुलिस के मुताबिक रविवार की शाम तीन बजे पौड़ी से देहलचौरी जा रही सवारियों से भरी बस सत्याखाल मोटर मार्ग पर क्यार्क और चूलधार के पास अचानक अनियंत्रित होकर 80 मीटर खाई में गिर गई। हादसे के बाद बस में सवार में यात्रियों में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला। जिन्हे एंबुलेंस व प्राइवेट वाहनों की मदद से जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान पांच लोगों ने दम तोड़ दिया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *