7 August 2026

तनुष क्रिकेट एकेडमी के मैदान पर खेले गए ‘अंडरडॉग कप’ के फाइनल मैच में सिक्स बाइट ‘सिग्माज’ ने ‘नजरबट्टू’ को सात विकेट से हरा कर खिताब अपने नाम किया।


टॉस जीत कर पहले बैटिंग करने उतरी नजरबट्टू की टीम 18.3 ओवर मे 89 रन ही बना पाई। शैगी ने 32 और सत्या ने 16 रन का योगदान दिया। अन्य कोई बल्लेबाज़ दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाया। दीपराज धीमान ने 4, पारितोष आर्य और विशाल गैरोला ने 2-2 , राहुल कुमार और विनय आर्य ने 1-1 विकेट हासिल किया।


लक्ष्य का पीछा करने उतरी ‘सिग्मा’ ने 11 ओवर मे 3 विकेट खोकर मैच को जीत लिया। राहुल ने 29 गेंद मे तेज 52 रन बनाए, नीतिश नेगी ने 18 औल मनोज रावत ने 11 रनों का योगदान दिया। नजरबट्टू की ओर से सत्या, नमन अरोड़ा और मृदुल ने एक एक विकेट प्राप्त किया।
दीपराज धीमान को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर औफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *