4 August 2026

सौरभ शर्मा ने राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांग्जन सशक्तिकरण संस्थान के आदर्श विद्यालय में सन 2015 में कक्षा 5 में ले लिया था।फिर यहीं से 12 वी करके अब संस्थान से ही D.Ed. Spcl VI कर रहा हैं। सौरभ ने अपने खेल प्रशिक्षक नरेश सिंह नयाल के अंतर्गत 2018 से ट्रेनिंग प्रारंभ कर दी थी।तब से लगातार ट्रेनिंग कर रहा है

एथलेटिक्स में वो 1500 मीटर और 5000 मीटर करता है तथा दोनों में नेशनल पदक जीते हैं। सौरभ T12 कैटेगरी का धावक है।अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत को रिप्रेजेंट करने वाला सौरभ संस्थान से पहला लंबी दौड़ का धावक बनेगा।

वो ट्रेनिंग में लगातार मेहनत करता आया है।कोच के दिए हर वर्कआउट को बखूबी पूरा करता है।साथ ही बहुत अनुशासित भी है। उसकी इस सफलता से संस्थान में खेल कर रहे अन्य पैरा खिलाड़ियों के बीच काफी जोश है।सभी सौरभ को आने वाले इवेंट के लिए भी शुभ कामनाएं दे रहे हैं। उसके घर से भी उसे पूरा सपोर्ट है और इस चयन से घर में भी खुशी की लहर है।

 

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *