7 August 2026

पंच केदार सीरीज (2- तुंगनाथ)

पांच केदार में से एक केदार है तुंगनाथ जो कि उत्तराखंड के समस्त मंदिरो में सबसे उचाई पर स्तिथ है , यह भी कहा जाता है कि शिव मंदिर कि दृश्टिकोण से ये दुनिया का सबसे ऊँचा मंदिर है तुंगनाथ में शिवजी की भुजा की पूजा होती है इस मंदिर का आध्यात्मिक महत्व बहुत ज्यादा है। तुंगनाथ मंदिर रुद्रप्रयाग के चोपता के पास स्तिथ है अगर तुंगनाथ मंदिर की बात की जाये तो यह समुन्द्र तल से लगवग 3400 मीटर की उचाई पर है , यह मान्यता है कि यह मंदिर हज़ार साल पुराना मंदिर है।

तुंगनाथ मंदिर कि वास्तुकला के बारे में अध्यन करे तो पाते है कि मंदिर कि छत पत्थर कि पटियो से बनी है और प्रवेश द्वार पर भगवान शिव की ओर मुख किये हुए नंदी की एक पत्थर की छवि है मंदिर के प्रवेश द्वार की दाहिने ओर भगवान गणेश की एक मूर्ति है। तुंगनाथ के कपाट नवम्बर में बंद हो जाते है और तुंगनाथ की डोली मक्कू मठ को चली जाती है|

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *