7 August 2026

देहरादून: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में स्थित मनसा देवी मंदिर की पहाड़ी से गिरकर जान गंवाने वाली आठ माह की गर्भवती पत्नी को छोड़कर पति दिल्ली भाग गया। उसने दिल्ली में पत्नी की गुमशुदगी दर्ज कराई। जब दिल्ली कश्मीरी गेट थाना पुलिस ने उससे सख्ती से पूछताछ की तो उसने पत्नी के गिरकर मरने की बात बताई। घटना आठ अक्टूबर की है। गुरुवार को दिल्ली पुलिस पति को साथ लेकर हरिद्वार पहुंची और पहाड़ी के नीचे खाई में गिरा शव बरामद किया। मामला हत्या की आशंका से जोड़कर भी देखा जा रहा है।

हरिद्वार शहर कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा के अनुसार, दिल्ली के कश्मीरी गेट थाने की पुलिस टीम 24 अक्टूबर को हरिद्वार आई थी। टीम ने बताया कि आकाश निवासी खजूरी खास कश्मीरी गेट नई दिल्ली आठ अक्टूबर को पत्नी हिमांशी (26) के साथ गंगा स्नान के लिए हरिद्वार आया था। गंगा स्नान के बाद दंपती मनसा देवी मंदिर में दर्शन के लिए गए थे। मंदिर से लौटते समय उसकी आठ माह की गर्भवती पत्नी पहाड़ से नीचे गिर गई। इस हादसे से वह डर गया, इसलिए किसी को बताए बिना दिल्ली लौट गया।अगले दिन उसने पत्नी के कश्मीरी गेट रेलवे स्टेशन से लापता होने की बात कहकर कश्मीरी गेट थाने में गुमशुदगी दर्ज करा दी। दिल्ली पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ की तो पति ने हकीकत बताई ल। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि दिल्ली पुलिस के साथ भैरव मंदिर के नीचे जंगल से महिला का शव बरामद कर लिया गया।

 दंपती का एक साल पूर्व ही प्रेम विवाह हुआ था। पुलिस के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण सामने आ जाएगा।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *