7 August 2026

उत्तराखंड में भूस्खलन, जलभराव

उत्तराखंड में भूस्खलन, जलभराव|

 देहरादून : उत्तराखंड में भारी बारिश जारी है, जिसके चलते नदियां और नाले उफान पर हैं। कई जगहों पर भूस्खलन, मलबा आने, जलभराव से भारी नुकसान हुआ है।

टिहरी जनपद के भिलंगना ब्लॉक के तोली जखाना गांव में गुरुवार रात को हुई भारी बारिश से बाल गंगा नदी में भयानक बाढ़ आ गई, जिस कारण तिनगढ़, गेवाली, तोली आदि के गांवो के ग्रामीणों की गौशालाएं क्षतिग्रस्त हो गई। विनय खाल भिगुन जाखना मोटर मार्ग कई किमी तक ध्वस्त हो गया हैं। रुद्रप्रयाग जनपद में द्वितीय केदार मदमहेश्वर यात्रा के बेस कैंप बनातोली में मोरखंडा नदी पर बना लकड़ी का अस्थायी पुल बह गया। केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग के अनुसार मदमहेश्वर धाम में लगभग 50 तीर्थ यात्रियों सहित स्थानीय व्यापारी फंसे हैं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *