7 August 2026

कुमार ने कि “नेगी दा” कि जम के तारीफ

कोई दीवाना कहता कोई पागल समझता है कविता से मुकाम हासिल कर चुके युवाओ के प्रिय कवी कुमार विश्वास, वैकुण्ड चतुर्दसी मेले में श्रीनगर गढ़वाल में अपनी प्रस्तुति देने आये थे।

जब उन्होंने मंच सभाला तो उत्तराखंड के लोक प्रिय गायक नरेंद्र सिंह नेगी की जम के तारीफ की उन्होंने कहा कि वो उस रात श्रीनगर पहुंच चुके थे जिस रात नरेंद्र नेगी का प्रोग्राम था और वो उनकी प्रस्तुति को सुनना चाहते थे पर सुरक्षा कारणों से नहीं जा सके , कुमार ने नौछमी नरेन् कि तरफ इशारा करते हुए कहा कि नरेंद्र नेगी के ऐसे हिम्मत वाले गायक हैं जिनके गाने से सरकार ही बदल गयी|

उन्होंने यहाँ तक कहा कि नरेंद्र सिंह नेगी को पदम् श्री से सम्मानित किया जाना चाहिए कुमार विश्वास 3 दिसंबर को देश के होम मिनिस्टर अमित शाह से मुलाकात करेंगे वहाँ कुमार नरेंद्र नेगी को पद्मश्री दिए जाने के बारे में शाह से चर्चा करेंगे।
यह सम्पूर्ण उत्तराखंड के लिए गर्व का विषय है कि देश के इतने लोक प्रिय कवि नरेंद्र सिंह नेगी के मुरीद हैं

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *