7 August 2026

मलेशिया के पिता-पुत्र के नदी में बहने की सूचना |

मलेशिया निवासी एक परिवार बदरीनाथ धाम पहुंचा था। इस दौरान यहां एक व्यक्ति नदी में बह गया, जिसे बचाने के लिए दूसरा व्यक्ति भी नदी में कूद गया। पता चला कि दोनों व्यक्ति पिता-पुत्र है|

बदरीनाथ धाम में घाट के पास नदी में एक व्यक्ति बह गया। उसे बचाने के लिए पास खड़े दूसरे व्यक्ति ने भी नदी में छलांग लगा दी। एसडीआरएफ ने एक व्यक्ति को बचा लिया है, जबकि दूसरे की तलाश जारी है।

बदरीनाथ धाम के गांधी घाट के पास नदी में एक व्यक्ति के बहने की सूचना पर एसडीआरएफ और अन्य फोर्स मौके पहुंची। इसी दौरान एक अन्य व्यक्ति ने भी नदी में छलांग लगा दी। एसडीआरएफ द्वारा एक व्यक्ति को करीब 200 मीटर की दूरी पर जाकर स्थानीय व्यक्तियों की सहायता से बचा लिया गया, लेकिन दूसरे व्यक्ति को तलाश जारी है।

पूछताछ करने पर पता चला कि नदी में बहने वाले दोनों व्यक्ति पिता-पुत्र थे। पिता को रेस्क्यू कर लिया गया। जिनका नाम सुरेश चंद्र (60) पुत्र केदारनाथ निवासी मलेशिया एवं लापता व्यक्ति का नाम डॉक्टर बल्लभ शेट्टी (40 वर्ष) निवासी मलेशिया है, जो अपने परिवार के चार अन्य सदस्यों के साथ 14 सितंबर को भारत आए थे ।

 

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *