4 August 2026

गौचर हवाई पट्टी पर उतरे जायरोकॉप्टर

गौचर हवाई पट्टी पर उतरे जायरोकॉप्टर,भविष्य में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने की दृष्टि से गौचर हवाई पट्टी में जायरोकॉप्टर ‌द्वारा परीक्षण उड़ान का शुभारंभ किया गया।


बीते रोज देर सायं गौचर हवाई पट्टी पर उतरे जर्मन तकनीक से निर्मित जायरोकॉप्टर को अभी फिलहाल जर्मनी पायलटो के द्वारा संचालित किया जा रहा है। बता दें कि जायरोकॉप्टर एक प्रकार का छोटा हेलीकॉप्टर है इस एक सीट के एयरकॉप्टर से पर्यटक हवा में रोमांच करने के साथ ही हिमालय और प्राकृतिक सौंदर्य को करीब से निहार सकते हैं । बताया गया कि इस सिंगल एयरकॉप्टर को जर्मनी से खरीदा गया है। जिसे देखने के लिऐ लोग अपने घरों के छतों पर नजर आऐ।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *