7 August 2026

ऊर्जा प्रदेश में बिजली संकट

ऊर्जा प्रदेश में बिजली संकट

उत्तराखंड को ऊर्जा प्रदेश कहा जाता है क्यों की यहाँ अधिक मात्रा में बिजली का उत्पादन होता है पर आज कल जिस प्रकार से बिजली की बत्ती गुल हो रही है उससे लगता है की उत्तराखंड ऊर्जा प्रदेश नाम के साथ न्याय नहीं कर पा रहा है और ये किसी ऊर्जा संकट से कम नहीं है घंटो – घंटो दिन के समय बिजली की कटौती की जा रही है और यही आलम रात का भी है गर्मिया इतनी ज्यादा पड़ रही है जिसके चलते आम जनता अपने पंखे और कूलरों का उपयोग नहीं कर पा रहे हैं।

कई लोगो की रात का ज्यादा समय जाग कर ही गुज़ार रहे हैं जिस कारण ऑफिस जाने वालो को दिक्क्त का सामना करना पड़ रहा है साथ ही छोटे बच्चो के साथ भी गर्मी के समय बिना लाइट के बहुत दिक्क्त है अक्सर उत्तराखंड में एक कहावत कही जाती थी की पहाड़ का पानी और पहाड़ की जवानी पहाड़ के काम नहीं आती पर लगता है इस कहावत में एक अध्यायय और जुड़ गया है कि उत्तराखंड में निर्मित बिजली उत्तराखंड के ही काम नहीं आ रही है। उत्तराखंड मंथन उम्मीद करता है कि जल्द हालातो में सुधार होग़ा और भीसड गर्मी में आम नागरिको को आराम मिल सके

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *