31 August 2026

NIVH से दो खिलाड़ी फिर से भारतीय ब्लाइंड क्रिकेट टीम में

राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान में पढ़ाई कर रहे दो खिलाड़ी फिर से भारतीय ब्लाइंड क्रिकेट टीम में शामिल।दक्षिण अफ्रीका के विरुद्ध 5 टी 20 मैचों की श्रृंखला में करेंगे प्रतिभाग 12 मई से 16 मई 2025 तक कर्नाटक के बेंगलुरु शहर में खेले जाएंगे मैच

दोनों के लिए ये दूसरी बार है कि उनको भारतीय टीम में शामिल किया गया है।कोच नरेश सिंह नयाल के साथ साथ संस्थान में खुशी का माहौल है।साथ ही उत्तराखंड में ब्लाइंड क्रिकेट के बोर्ड सी ए बी यू के के सचिव अमन आर्य ने भी कहा ये हम सभी के लिए गर्व का पल है।दोनों ने राज्य और देश का नाम ऊंचा किया है| देवराज पाल B1 कैटिगरी के खिलाड़ी हैं।यानी उन्हें बिल्कुल भी नहीं दिखता है।वे अपनी तेज गेंदबाजी और क्षेत्र रक्षण के लिए जाने जाते हैं।उनकी खासियत है कि वे फिट हैं और बहुत तेजी के साथ बॉल पर पहुंचते हैं।


गंभीर सिंह चौहान बी 2 कैटेगरी के खिलाड़ी हैं और अपने हरफनमौला अंदाज के लिए जाने जाते हैं।जबरदस्त हिटिंग बल्ले से और तेज गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं।कोच को दोनों पर ही पूरा विश्वास है कि मौका मिलेगा तो दोनों ही खुद को साबित और स्थापित अवश्य करेंगे। दोनों के घर परिवार तथा गांव में खूब हर्षौल्लास जताया जा रहा है| गंभीर सिंह चौहान B2 कैटिगरी तथा देवराज पाल B1 कैटिगरी ब्लाइंड क्रिकेट खिलाड़ी, भारतीय ब्लाइंड क्रिकेट टीम को ढेरों शुभकामनाएं और अग्रिम बधाइयां

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *