7 August 2026

कुणाल के शतक ने उत्तराखंड को जीत की दहलीज पर खड़ा किया ( RANJI TROPHI )

कुणाल के शतक ने उत्तराखंड को जीत की दहलीज पर खड़ा किया ( RANJI TROPHI )

देहरादून में अभिमानु क्रिकेट अकादमी में चल रहे रणजी ट्रॉफी में उत्तराखंड के बल्लेबाज़ कुणाल चंदेला ने शतकीय पारी खेलकर उत्तराखंड को बड़ोदा के खिलाफ मजबूत स्तिथि में खड़ा कर दिया है कुणाल चंदेला ने आउट होने से पहले शानदार 103 रन बनाये , हलाकि पहली पारी में उनका बल्ला खामोश रहा पर उनके स्थान पर उत्तराखंड के कप्तान जीवनजोत सिंह न शतक लगाया साथ ही आदित्य तारे ने भी अपना अर्धशतक पूरा किया इन पारियो के आधार पर उत्तराखंड ने बड़ोदा को 424 रनो का लक्षय दिया है फिलहाल बड़ौदा अपने दो विकटो को खो चुकी है।

कुणाल उत्तराखंड के अलावा दिल्ली से भी रणजी ट्रॉफी खेल चुके हैं और कई बेहतरीन पारिया उनके द्वारा खेली गयी है हालांकि इस रणजी सत्र का उनका पहला शतक है आपको बताते चले कि कुछ साल पहले सर्वकालीन महान बल्लेबाज़ ब्रायन लारा BRIAN LARA एक मैत्री मैच खेलने के लिए देहरादून आये थे लारा ने अपने अंदाज़ में बैटिंग शुरू की और सभी प्रमुख गेंदबाज़ो की खूब खबर ली अंततः गेंदबाजी की बाग़ डोर कुणाल के हाथो में आयी और उन्होंने 69 रनो पर बल्लेबाजी कर रहे लारा को आउट कर के टीम को रहत की सांस दी कुणाल एक बेहतरीन बल्लेबाज़ के साथ उपयोगी गेंदबाजी भी कर सकते हैं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *