4 August 2026

रिवाल्वर की नोक पर ठेकेदार की पिटाई

रिवाल्वर की नोक पर ठेकेदार की पिटाई

Contractor beaten at revolver point
अल्मोड़ा (मोलखाल) में रिवाल्वर की नोक पर एक ठेकेदार की जम कर पिटाई हो गयी , सल्ट में ठेकेदार पेयजल योजना निर्माण का टैंक बना रहे थे किसी स्थानीय व्यक्ति ने रिवाल्बर दिखाकर पहले तो ठेकेदार को बंधक बनाया फिर जसमकर उसकी पिटाई कर दी इतना ही नहीं साइड इंचार्ज को डंडो से खूब पीटा, आरोपी ने अपने घर में घंटो तक ठकेदार को बंधक बना कर रखा। ठेकेदार की शिकायत पर पुलिस ने जाँच शुरू कर दी है।

 

ठेकेदार ने अपनी शिकायत में कहा है किपिछले रविवार मल्ला मलीना मंदिर में पेयजल टैंक निर्माण हेतु JCB के माध्यम से खुदाई कर रहा था तभी प्रताप सिंह रावल नामक व्यक्ति अपनी कार से वहाँ आ धमका और डंडे से ठेकदार कि पिटाई शुरू कर दी रुद्रप्रयाग निवासी अभिषक सिंह बुटोला ( साइड इंचार्ज इंजीनियर ) को भी नहीं बक्शा और पिटाई कर दी , ठेकदार ने आगे बताया कि आरोपी का मन इतने से भी नही भरा और उसने रिवाल्वर तानकर ठेकेदार को बंधक बनाकर कार के माधयम से अपने घर ले गया और देर रात को मुक्त किया।
पुलिस ने धारा 323 , 342 , 504 , 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर दिया है

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *