छठवीं कक्षा की संस्कृति ने बनाया दिव्यांगों के लिए विशेष वाहन , जिला स्तर पर हुआ चयन
SGRR कर्णप्रयाग की छठवीं कक्षा की छात्रा संस्कृति पंवार ने दिव्यांगजनो के लिए एक विशेष गाडी का मॉडल तैयार किया है जिसको दिव्यांगजन आसानी से चला सकते हैं इस गाडी की विशेषता यह है कि दिव्यांग को अपने साथ व्हीलचेयर को ले जाने कि जरुरत नहीं है ड्राइविंग सीट ही अपने आप में व्हीलचेयर होगी साथ ही यह बैटरी के माध्यम से चलेगी जिससे इस गाडी को पर्यावरण के अनुकूल भी माना जा रहा है , साथ ही इसको प्रयोग में लाने वाले दिव्यांग का ईंधन का खर्चा नहीं होगा। यह वाहन कई मायने में दिव्यांगजनों के लिए उपयोगी साबित हो सकता है संस्कृति ने स्कूल स्तर पर इंस्पायर अवार्ड प्रतियोगता में इस दिव्यांग वाहन का मॉडल प्रस्तुत किया विद्यालय पर चयन के बाद अब संस्कृति के मॉडल का चयन जिला स्तर पर हुआ है।

जिला स्तर पर चयनित छात्रों को 10000 की धनराशि दी जाती है ताकि छात्र अपने मॉडल को और अधिक बेहतर बना सके।
SGRR के प्रधानचार्य बी0बी0 डोभाल ने जिला स्तर पर चयनित बच्चों को विद्यालय परिवार की तरफ से शुभकामनये दी है साथ श्री गुरु राम राय स्कूल कर्णप्रयाग से सारांश गुसाई का चयन भी जिला स्तर पर हुआ है इन्होने आपदा के समय स्वचालित अलार्म का मॉडल प्रस्तुत किया है।

उत्तरखंड मंथन इन दोनों छात्रों को भविष्य के लिए शुबकामनाएं देता है

