श्री कुबेर महोत्स्व का आज समापन
श्री कुबेर महोत्सव 2024 का ग्राम पांडुकेश्वर में 7 फरवरी से 14 फरवरी तक आयोजन चल रहा है। बद्रीनाथ धाम से मात्र 20 किलोमीटर पीछे यह पौराणिक गांव स्थित है।

यहां भगवान कुबेर जी का विशाल दिव्य एवं भव्य मंदिर बनकर तैयार हुआ है ।इसी मंदिर में 6 माह शीतकाल में भगवान कुबेर जी की पूजा – अर्चना यहां के स्थानीय हक हकूकधारी द्वारा प्रतिदिन की जाती है।

भगवान कुबेर जी धन के देवता हैं। शास्त्रों में वर्णन है कि ब्रह्मांड के सृजन के समय स्वयं ब्रह्मा जी ने भगवान कुबेर को ब्रह्मांड की सारी धन संपदा का स्वामी बनाया है । भगवान कुबेर जी उत्तर दिशा के सबसे शक्तिशाली देवता हैं, वास्तु शास्त्र के अनुसार उत्तर दिशा के सभी वास्तु दोषों के निवारण के लिए भगवान कुबेर जी की कृपा दृष्टि होनी अनिवार्य है । कुबेर देवरा महोत्सव में सम्मिलित होना सौभाग्य की बात है, दूर-दूर से लोग भगवान कुबेर जी के दर्शनों के लिए आ रहे हैं और दर्शनों के लाभ के पश्चात उन्हें कुबेर जी का प्रसादी सिक्का दिया जा रहा है। सुख- समृद्धि, ऐश्वर्य एवं धन के देवता श्री कुबेर जी को प्रसन्न करने हेतु अखंड कुबेर महायज्ञ का आयोजन भी चल रहा है बसंत पंचमी को इस महोत्सव का का समापन किया जाएगा (आज)
लेख हेतु विशेष आभार श्री सुशील पंवार
