नंदा की चौकी में तेज़ी से बढ़ रही है फ्लाई ओवर की मांग।

प्रेमनगर के नीचे नंदा की चौकी चकरोता रोड पर फ्लाई ओवर की मांग बड़ी तेजी से बढ़ रही है क्यों की यहाँ आये दिन जाम के समस्या के कारण लोगो को बड़ी समस्या का सामना करना पड़ रहा है यु तो देहरादून के वासियो को जाम की समस्या कोई नयी नहीं है पर नंदा की चौकी की समस्या ज्यादा विकत है सुबह के समय जब 9 से 10 लोगो को कार्यालय , स्कूल , कॉलेज का समय होता है तो यह एरिया नंदा की चौकी पर जाम की स्तिथि बहुत बुरी होती है।

नंदा की चौकी में जाम लगाने के क्या हैं मुख्य कारण
नंदा की चौकी से एक रास्ता अंदर की तरफ विधौली डूंगा की तरफ जाता है जो एक T का निर्माण करता है इस रस्ते में आपको कॉलेज और यूनिवर्सिटी के अलावा कई निजी हॉस्टल हैं , प्रेमनगर से विकासनगर की तरफ और विकासनगर से प्रेमनगर की तरफ आने वाला ट्रैफिक और इन दोनों तरफ से विकास नगर और प्रेमनगर की तरफ से नंदा की चौकी की तरफ स्कूल और कॉलेज की तरफ आने वाले विद्यार्थी और कर्मचारी की वाहनों की भीड़ इतनी हो जाती है कि घंटो जाम लग जाता है कर्मचारी और विद्यार्थी समय से नहीं पहुंच पाते है।

जाम में फसे लोगो से बात करने पर उन्होंने इच्छा जताई की यहाँ पर फ्लाई ओवर होना बहुत जरुरी है और ये मांग बड़ी तेजी से बढ़ रही है अब देखना यह है कि यह मांग कितनी जल्दी सर्कार के संज्ञान में आती है और क्या कभी यहाँ फ्लाई ओवर बन कर राहगीरों के मुश्किल का कोई हल निकल पायेगा ?
