8 August 2026

पैनखंडा में “चुनया” तो कुमाऊ में “घुघतिया” बनाकर मानते हैं मकर संक्रांति

1705328914456

पैनखंडा में “चुनया” तो कुमाऊ में “घुघतिया” बनाकर मानते हैं मकर संक्रांति

पुरे भारत में मकर संक्रांति का त्यौहार बड़े ही हर्ष के साथ मनाते हैं, उत्तराखंड में भी इस पर्व को बड़ी धूम धाम से मनाया जाता है परन्तु उत्तराखंड में अलग अलग जगह पर अलग अलग तरीके से इस त्यौहार को मनाया जाता है और पुकारा भी अलग अलग नामो से जाता है।

अगर बात करे हम पैनखंडा की ( पैनखंडा जो की जोशीमठ ब्लाक के अंतर्गत आने वाला छेत्र है) में इस त्यौहार को चुनया त्यौहार के नाम से पुकारा जाता है वहाँ के लोग इसको बड़े उत्साह के साथ मानते हैं ये त्यौहार किसी होली दीपावली से कम नहीं होता है चुनया की बात करे तो एक खाने का व्यंजन है जिसका स्वाद मीठा होता है कैसे बनता है चुनया।
चुनया बनाने की विधि आपको बताते हैं आते में मैदा मिलकर लगवग तीन घंटे तक भीगाते हैं इसके बाद चीनी या गुड़ को मिलकर एक मिश्रण तैयार किया जाता है उस मिश्रण को कटोरी या करछी की मदद से गर्म तेल में तला जाता है और उसके बाद स्वादिष्ट चुनया तैयार

1705328914456

 

वही बात करे कुमाऊ की तो यहाँ मकर संक्रांति के दिन घुघतिया बनाकर इस पर्व का आनंद दुगना कर देता है घुघतिया हिंदी के चार जैसा होता है (4 ) यह भी मीठा होता है इसको किस तरह से बनाते हैं यह प्रश्न यही आपके मन में है तो हम इसकी विधि आपको बताते हैं गुड़ क छोटे – 2 टुकड़े पानी में उबलते हैं एक कटोरे में गेहू, आटा, सूजी, सौंफ ,सफेद तिल डालकर मिक्स करते हैं गुड़ के पानी के साथ इसको
गूथते हैं फिर इसका पतला रोल बनाकर हिंदी के 4 की सेव में घुघतिया को मोड़ कर तक में टालते हैं हो गए आपके घुघतिया तैयार|

इन्ही सब त्योहारों से पुरे उत्तराखंड में साल भर रौनक बानी रहती है

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *