1 September 2026

गणेश शाह बने वर्किंग सेक्रेटरी, दिव्यांगों खिलाड़ियों में खुसी की लहर

गणेश शाह जी बने उत्तराखंड पैरालंपिक एसोसिएशन के वर्किंग सेक्रेटरी

आज आयोजित उत्तराखंड पैरालंपिक एसोसिएशन की महत्वपूर्ण बैठक में, अध्यक्ष श्री J.S. Waracich जी की अध्यक्षता में सर्वसम्मति से श्री गणेश शाह जी को वर्किंग सेक्रेटरी नियुक्त किया गया।

यह नियुक्ति दिव्यांग खेलों के विकास, खिलाड़ियों के प्रोत्साहन एवं समावेशन को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
हम सभी को विश्वास है कि आपके अनुभव, समर्पण और खेल भावना से उत्तराखंड के पैरा खिलाड़ियों को नई ऊर्जा व अवसर प्राप्त होंगे।

साथ ही आपको बताते चले

आज पैरालंपिक एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें राज्य में दिव्यांग खिलाड़ियों के खेल विकास, प्रशिक्षण व्यवस्था तथा आगामी प्रतियोगिताओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक पैरा खिलाड़ियों को खेलों से जोड़ना तथा उन्हें राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर तक अवसर उपलब्ध कराना रहा।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी मार्च माह में पैरा-एथलेटिक्स खेल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया जाएगा, जिसमें उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों से दिव्यांग खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिता के माध्यम से प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें आगे राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए तैयार किया जाएगा।

एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री J. S. Waraich द्वारा संगठन को सुदृढ़ बनाने एवं गतिविधि

Ganesh Shah: शिक्षण एवं प्रतियोगिताओं के अधिक अवसर प्राप्त होंगे तथा उत्तराखंड पैरा खेलों में नई पहचान बनाएगा।

आज की बैठक में कोषाध्यक्ष श्री संजय मुनियाल (CA), श्री प्रेम कुमार जी,श्री सुनील जी (हरिद्वार ) तथा श्री अरुण जी (उत्तरकाशी कॉर्डिनेटर) टिहरी कॉर्डिनेटर सहित अन्य सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी पदाधिकारियों ने दिव्यांग खिलाड़ियों के उत्थान, खेलों के विस्तार और समावेशी खेल संस्कृति को आगे बढ़ाने हेतु पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।

एसोसिएशन ने राज्य के अभिभावकों, शिक्षकों एवं खेल प्रेमियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक दिव्यांग खिलाड़ियों को खेलों से जोड़ने में सहयोग करें, ताकि उन्हें भी अपनी प्रतिभा दिखाने का समान अवसर मिल सके।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *