4 August 2026

राष्ट्रीय खेलों में इस साल उत्तराखंड ने इतिहास रच दिया है,

खेल मंत्री रेखा आर्या ने राज्य के खिलाड़ियों को उनकी इस खास उपलब्धि के लिए बधाई दी है। उन्होंने कहा कि शनिवार के दिन राज्य के खिलाड़ियों ने देवभूमि पर सोने की बारिश कर दी है।

हल्द्वानी: राष्ट्रीय खेलों में इस साल उत्तराखंड ने इतिहास रच दिया है, राज्य पदक तालिका में उत्तराखंड छठवें स्थान पर पहुंच गया है। राज्य के खिलाडी 38वें राष्ट्रिय खेल में अब तक कुल 62 पदक जीत चुके हैं. उत्तराखंड के खिलाड़ी इस साल के राष्ट्रिय खेलों में शानदार प्रदर्शन दे रहे हैं. राज्य के खिलाड़ियों ने इस साल के नेशनल गेम्स में इतिहास रच दिया है. राष्ट्रीय खेल 2025 में उत्तराखंड ने अब तक 14 स्वर्ण, 22 सिल्वर और 26 कांस्य पदक राज्य के नाम कर दिए हैं. उत्तराखंड 62 पदकों के साथ राज्य पदक तालिका में छठवें स्थान पर पहुंच गया है। उत्तराखंड एक ही दिन में 11वें स्थान से 6वें स्थान पर पहुंच गया है शुक्रवार को उत्तराखंड राष्ट्रीय खेलों की पदक तालिका में 11वें स्थान पर था और शनिवार को राज्य ने छठे स्थान पर छलांग लगा दी। उत्तराखंड को मॉडर्न पेंटाथलॉन में 5 स्वर्ण पदक मिले हैं। उसके बाद बॉक्सिंग में राज्य के मुक्केबाजों को तीन स्वर्ण और दो रजत पदक मिले हैं। योगासन में राज्य को दो स्वर्ण पदक मिल चुके हैं. बाकि वुशु, ताइक्वांडो, केनोइंग एवं कयाकिंग और लॉन बॉल में राज्य को एक-एक स्वर्ण पदक मिला है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *