7 August 2026

यूनाइटेड उत्तराखंड व्हीलचेयर क्रिकेट टीम का शानदार आगाज

यूनाइटेड उत्तराखंड व्हीलचेयर क्रिकेट टीम का शानदार आगाज

दिव्यांग क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ऑफ इंडिया एवं एक मुट्ठी द्वारा (द्वारिका) नई दिल्ली में आयोजित IWPL5 मे अपने दूसरे लीग मैच में उत्तराखंड व्हीलचेयर क्रिकेट टीम ने राजस्थान व्हीलचेयर क्रिकेट टीम को आठ विकेट से मात दी,

उत्तराखंड व्हीलचेयर क्रिकेट टीम के कप्तान मनोज परमार द्वारा टॉस जीत कर पहले बॉलिंग करने का फैसला लिया, उत्तराखंड के सभी गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया जिस करण राजस्थान सिर्फ 15 ओवर में 112 रन बना सकी, कैप्टन मनोज परमार ने 24 रन बनाए,मन्नू की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी 61 रन और पुरी टीम के अच्छे प्रदर्शन के चलते उत्तराखंड ने अपना दूसरा मैच जीता, उत्तराखंड व्हीलचेयर क्रिकेट कप्तान मनोज परमार द्वारा जीत का श्रेय पुरी टीम को दिया है, मैन ऑफ द मैच मन्नू सिंह रहे|

उत्तराखंड की टीम इस प्रकार से है :-
मनोज परमार (कप्तान) , धनवीर सिंह , विकाश लांबा , मनु सिंह , हरिंदर , सुबोध कुमार , कमल , मोहित , अलोक तिवारी , आकाश पटेल जमशेर , पीलबाबू , श्रीलाल , काशीनाथ और कोच विपिन लाम्बा

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *