7 August 2026

क्रेन का ब्रेक फेल कार सहित दो सो मीटर खायी में गिरी

क्रेन का ब्रेक फेल कार सहित दो सो मीटर खायी में गिरी

देहरादून : ऋषिकेश-बदरीनाथ मार्ग पर साकनीधार के पास ब्रेक फेल होने से क्रेन कार समेत खाई में गिर गई। क्रेन स्विफ्ट कार को टो करके ले जा रही थी। हादसे में चार लोग घायल हो गए। एसडीआरएफ व पुलिस टीम ने घायलों को निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया।

घटना गुरुवार सुबह आठ बजे की है। SDRF के निरीक्षक कविंद्र सजवाण ने बताया कि घायलों में स्विफ्ट कार सवार परविंदर सिंह (20 वर्ष) व गुरजीत सिंह (31 वर्ष) दोनों निवासी मोहाली पंजाब तथा क्रेन चालक जॉनी (31 वर्ष) व संजय (31 वर्ष) दोनों निवासी श्रीनगर पौड़ी गढ़वाल शामिल हैं।

स्विफ्ट कार 200 मीटर गहरी खाई में गिरने के बाद चट्टान पर अटक गई थी। कार में दो लोग सवार थे|

SDRF के बचाव दल ने विवेक का परिचय देते हुए सबसे पहले स्विफ्ट कार में फंसे दोनों युवकों को सुरक्षित बाहर निकाला। क्रेन के भीतर भी एक व्यक्ति बुरी तरह फंसा हुआ था, जिसे मुश्किल से रेस्क्यू किया गया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *