
जब तक ये धरती है चार्ल्स बैनरमैन का रिकॉड कोई नहीं तोड़ सकता
आधुनिक क्रिकेट में आप सचिन, विराट , पोंटिंग, मुरली और हज़ारो क्रिकेट के खिलाड़ियों ने सेकड़ो रिकॉड बनाये हैं और रोजाना पुराने रिकॉड टूटते और नए रिकॉड बन जाते हैं एक कहावत तो ये भी है रिकॉड तो बनते ही टूटने के लिए हैं , आज की क्रिकेट में जिस तरह के प्रतिभावान खिलाडी अंतराष्टीय क्रिकेट में प्रदार्पण कर रहे हैं उससे कोई भी कीर्तिमान ज्यादा देर तक सुरक्षित नहीं रह पा रहा है। परन्तु चार्ल्स बैनरमैन का रिकॉड कभी नहीं टूट सकता है चाहे क्रिकेट कितना भी आगे बड़े

कौन है चार्ल्स बैनरमैन ?
Charles Bannerman का जन्म 3 जुलाई 1851 को केंट (इंग्लैंड) में हुआ था ये आस्ट्रेलिया के क्रिकेटर थे ये right hand के बैट्समैन और left arm के माधयम गति के गेंदबाज़ थे इन्होने अपना पहला टेस्ट 15 मार्च 1877 को इंग्लैंड के खिलाफ खेला था तथा अंतिम टेस्ट मैच 4 जनवरी 1879 को खेला था अपने करियर की तीन टेस्ट मैचों की यात्रा में इन्होने लगभग 60 की औसत से रन बनाये। उनका उच्च स्कोर 165 रन था ,20 अगस्त 1930 को 79 वर्ष की आयु में Charles Bannerman का देहांत हो गया।

चार्ल्स बैनरमैन का क्या है रिकॉड ?
चार्ल्स बैनरमैन वो खिलाडी हैं जब क्रिकेट का पहला आधिकारिक मैच खेला गया तो उसमे पहला रन बनाने वाले बल्लेबाज़ थे , चार्ल्स बैनरमैन अंतराष्टीय क्रिकेट में पहला रन बनाने वाले बल्लेबाज़ बने ये रिकॉड कभी भी नहीं टूट सकता , इसके अलावा अंतराष्टीय क्रिकेट में जो पहला शतक बना वो भी चार्ल्स बैनरमैन के बल्ले से बना उन्होंने 165 रन अपने शतक में बनाये थे ये दो रिकार्ड ऐसे हैं जो कभी भी नहीं टूट सकता है ये रिकॉड चार्ल्स बैनरमैन के नाम पर ही रहेंगे जब तक ये धरती है
