26 November 2026

दिव्यांग बच्चों के नाटक मंचन ने मन मोहा

लखनऊ में चमका उत्तराखंड शिक्षा विभाग के दिव्यांग बच्चो का नाटक ,दिव्यांग बच्चों को मिला नेशनल रिजनल में द्वितीय स्थान
अब दिल्ली में राष्ट्रीय समावेशी थिएटर महोत्सव में दिखाएंगे हुनर
देहरादून:
चिपको आंदोलन की प्रणेता गौरा देवी के जीवन पर आधारित नाटक ‘एक है पृथ्वी, एक थी गौरा’ ने लखनऊ में आयोजित क्षेत्रीय समावेशी थिएटर महोत्सव में द्वितीय स्थान हासिल कर उत्तराखंड का मान बढ़ाया है। इस कामयाबी के साथ ही टीम अब आगामी 3 दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के अवसर पर दिल्ली में होने वाले राष्ट्रीय समावेशी थिएटर महोत्सव में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगी।


शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार में सचिव श्रीमती इरा सिंघल के प्रयासों से पहली बार राष्ट्रीय स्तर पर समावेशी थिएटर महोत्सव की पहल की गई है। इसी कड़ी में लखनऊ के क्षेत्रीय महोत्सव में उत्तराखंड के विशेष आवश्यकता वाले बच्चों ने अपने आत्मविश्वास और प्रभावी अभिनय से निर्णायकों व दर्शकों का ध्यान खींचा। निर्णायकों ने प्रस्तुति को सराहते हुए टीम को दूसरा स्थान दिया।
नाटक की टीम के गठन, चयन और संयोजन की जिम्मेदारी राजकीय इंटर कॉलेज मेहूवाला (विकासखंड रायपुर, देहरादून) के एलटी सहायक अध्यापक एवं विशेष शिक्षा शिक्षक श्री गणेश शाह ने संभाली। उन्होंने विभिन्न स्कूलों से प्रतिभाशाली 15 दिव्यांग बच्चों एवम 5 सामान्य छत्रों को चुनकर उन्हें इस मंच तक पहुँचाया, जिसमें स्टेट कोऑर्डिनेटर उत्तराखंड समग्र शिक्षा श्रीमती सारिका केस्टवाल का भी सहयोग रहा।
दृष्टिबाधित, शारीरिक दिव्यांग और ऑटिज्म से प्रभावित बच्चों ने वरिष्ठ रंगकर्मी अभिषेक मैंदोला एवं कुसुम पंत के निर्देशन में नाटक की तैयारी की। मंचन में शिवानी ने ‘पृथ्वी’ और वर्षा ने ‘गौरा देवी के बचपन’ का किरदार निभाया, जबकि दृष्टिबाधित बेबी गंगवार ने गौरा देवी के पति ‘मेहरबान सिंह’ की भूमिका निभाई।
उत्तराखंड ,छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों ने अपनी प्रस्तुति दी समग्र शिक्षा और विशेष शिक्षकों के प्रयास और बच्चों की प्रतिभा से मिली यह सफलता दर्शाती है कि अवसर और मार्गदर्शन मिलने पर दिव्यांग बच्चे हर मंच पर अपनी अलग पहचान बना सकते हैं।
जिन छत्रों ने नाटक में अभिनय किया तम्माना , दृष्टि, महिमा, अंकिता , सोनाक्षी, प्रयाँसी,रक्षा, विमला, अकृति, भारती,शिवानी,अरुसी,अंसिका, बेबी गगवार,अनुस्का,आरुषि,वर्षा, नेहा ,सर्ष्टि,आदि छत्रों ने प्रतिभाग किया

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *