पंच बदरी सीरीज में पांचवा और अंतिम बद्री है भविष्य बद्री , जी भविष्य बद्री जिसके की नाम से पता चल रहा है की आने वाले समय मे बद्री विशाल की जी भविष्य में पूजा होगी भविष्य बद्री में , यह स्तिथ है जोशीमठ (चमोली ) से तपोवन होते हुए 21 किलोमीटर की दुरी पर है अगर धार्मिक मान्यताओं की बात करे तो एक दिन बद्रीनाथ का मंदिर इसी स्थान पर स्थानांतरित हो जायेगा और तब जो पूजा और आस्था बदीनाथ में भगवान विष्णु के प्रति है वो भविष्य बद्री में होगी यह स्थान पर्यटनं और संस्कृति की लिहाज से बहुत महत्वपूर्ण है।
अब सवाल यह उठता है की वो समय क्या बहुत नजदीक है या लाखो सालो बाद ऐसा होगी की जब बदरीनाथ के दर्शन करने आप भविष्य बद्री जाओगे।
एक मान्यता यह भी है की जब जोशीमठ में जो नरसिंघ मंदिर में नरसिंघ भगवान मूर्ति का एक बाजू जब खंडित हो जायेगा तो बद्रीनाथ का मार्ग स्वतः ही बंद हो जायेगा तब श्रदालु भविष्य बद्री में ही भगवान विष्णु के दर्शन कर पाएंगे ये पौराणिक कथाओ और किंदँतियो के अनुसार ऐसा मन जाता है