लोक सभा चुनाव का विरोध करेंगे पेयजल कर्मी

लोक सभा चुनाव सर पर हैं सारी राजनैतिक पार्टिया जहाँ अपना – अपना जोर लगा रही है वही पेयजल के कर्मचारी इन चुनाव का विरोध कर रहे है आखिर क्या कारण इस विरोध का आइये आगे जानते हैं , पेयजल निगम और जल संस्थान के सयुक्त मोर्चा ने पेयजल को राजकीय विभाग न बनाये जाने ने लोक सभा के चुनाव का विरोध का मन बना लिया है।

जल भवन नेहरू कॉलोनी में सयुंक्त मोर्चा का धरना चल रहा है निसमे धरने पर बैठे कर्मचारी शासन के साथ ही लापरवाह प्रबन्धतंत्र पर जम कर बरसे और इन दोनों के खिलाफ नारेबाजी भी की संयोजक विजय खाली और रमेश बिजोला ने कहा कि मुख्यमंत्री कि अध्यक्षता में जो बैठक हुई उसमे पेयजल को राजकीय विभाग बनाये जाने का आश्वाशन दिया गया परन्तु इस दिशा में कोई मजबूत पहल नहीं कि गयी जिस कारण पेयजल कर्मी लोक सभा चुनाव का विरोध करेंग।
