उत्तराखंड PCS भर्ती का इंतज़ार

हर युवा का सपना होता है कि कि वो पीसीएस अधिकारी बन कर राज्य की सेवा करे और अपना अधिकारी बनने का सपना भी पूरा कर सके। परन्तु उत्तराखंड ( UTTRAKHAND ) में युवाओ को पीसीएस अधिकारी बनने के स्थान पर बस इंतज़ार ही करना पड़ रहा है जिस कारन युवा मायूस भी हो रहे है और कई पीसीएस बनने के इच्छुक ओवर ऐज भी हो चुके हैं। पिछले तीन साल से अभी पीसीएस परीक्षा का प्रस्ताव धरातल पर नहीं आया है।
पीसीएस परीक्षा के अंतिम नोडिफिकेशन के बात कई जय तो यह अगस्त 2021 में जारी हुवा था सूत्रों के हवाले से ये खबर भी आ रही है राज्य लोक सेवा आयोग को सरकार से पीसीएस कैडर के पदों का प्रस्ताव मिलाने का इंतज़ार है। मगर पदों का अभाव मुख्य समस्या है , ऐसे हालत में पीसीएस की तैयारी करने वालो के हाथ इंतज़ार ही लग रहा है , उम्मीद कर सकते हैं की इनका ये इंतज़ार जल्द ही खत्म होगा।
