तो प्रियंका गांधी उत्तराखंड से लड़ेगी चुनाव

अब लोक सभा चुनाव के लिए ज्यादा समय नहीं रह गया है सभी राजनितिक पार्टियों ने अपनी अपनी कमर कस ली है और तो और लोकसभा क्षेत्र में प्रत्यासियो के टिकट का गुना- भाग भी शुरू हो गया है। उत्तराखंड में पांचो लोक सभा सीटे बीजेपी के पास है, कांग्रेस चाहेगी की यहाँ इस लोक सभा चुनाव में ज्यादा से ज्यादा सीटे अपने नाम करे|

यहाँ एक सीट जिस पर कांग्रेस की दो दिगज्जो की नज़र टिकी है परन्तु कांग्रेस का एक धड़ा चाहता है कि उस सीट से कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी उस सीट से चुनावी मैदान में उतरे जिसे टिकट पाने हेतु दो कोंग्रेसी दिगजो का संघर्ष भी ना हो और उनकी पार्टी को सीट जितने कि संभावना भी ज्यादा प्रवल हो।

उस सीट पर वर्तमान में बीजेपी का कब्जा है और वो सीट है हरिद्वार लोक सभा की जहा के सांसद उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री डा० रमेश पोखरोयाल निशक हैं यहाँ से कांग्रेस पार्टी से पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और डा० हरक सिंह रावत टिकट की दौड़ में है परन्तु दोनों दिगज्जो की टकराव की स्थिति को देखते हुए कांग्रेस के धड़े ने यह इच्छा जाहिर की है की हरिद्वार से प्रियंका गांधी को टिकट दिया जाय। हालांकि कोंग्रेस के उत्तराखंड अध्यक्ष करन महारा ने स्पस्ट किया है कि चुनाव जितने वाले को ही टिकट दिया जायेगा क्यों कि उनकी पार्टी इस चुनाव में रिस्क लेने को बिलकुल भी तैयार नहीं है।
आखिरकार टिकट बटने के बाद ही पता चलेगा कि प्रियंका गांधी कहा से चुनाव लड़ेगी।
