पिथौरागढ़ :बोल्डर गिरने से एक मजदूर की मौत
आज, मंगलवार 24 नवंबर 2026 को पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी क्षेत्र में पहाड़ी से बोल्डर गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई और उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।
यह दर्दनाक दुर्घटना आज सुबह करीब 9:30 बजे मुनस्यारी-धापा-मिलम (मुनस्यारी-जोहार) मोटर मार्ग पर बुगडियार क्षेत्र के पास हुई। बाइक सवार दो मजदूर रोज की तरह अपने काम पर जा रहे थे, तभी अचानक ऊपर पहाड़ी की चट्टान से भारी पत्थर और बड़े बोल्डर टूटकर सीधे उनकी बाइक पर आ गिरे।
इस हादसे में भुवन कुमार नामक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार उनका दूसरा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचे। घायल मजदूर को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
photo from Google

