24 August 2026

उफान पर आई तमसा नदी, प्रसिद्ध टपकेश्वर महादेव मंदिर परिसर जलमग्न

देहरादून में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण प्रसिद्ध टपकेश्वर महादेव मंदिर परिसर में तमसा नदी का पानी भर गया है, जिससे पूरा क्षेत्र जलमग्न हो गया है. पहाड़ी इलाकों में रातभर हुई भारी बारिश की वजह से नदी का जलस्तर अचानक तेजी से बढ़ गया और बाढ़ जैसा नजारा देखने को मिला. इस जलभराव के कारण माता वैष्णो देवी गुफा योग मंदिर, संतोषी माता मंदिर और सेना क्षेत्र को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग करीब एक घंटे तक पूरी तरह बंद रहा. इसी दौरान टपकेश्वर महादेव मंदिर के मुख्य गेट के पास एक पुराना भारी पेड़ गिर गया, जिसकी चपेट में आने से दो से तीन वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और इलाके की बिजली की सप्लाई भी ठप हो गई.
गनीमत यह रही कि इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है. मौसम विभाग ने देहरादून समेत उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, जिसे देखते हुए प्रशासन ने श्रद्धालुओं और पर्यटकों से नदी-नालों से दूर रहने की अपील की है. दोपहर बाद नदी का जलस्तर थोड़ा कम जरूर हुआ है, लेकिन प्रशासन अभी भी पूरी सतर्कता बरत रहा है.

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *