7 August 2026

उत्तराखंड 2047 तक बनेगा आत्मनिर्भर और समृद्ध राज्य:धामी

उत्तराखंड 2047 तक बनेगा आत्मनिर्भर और समृद्ध राज्य:धामी

देहरादून, 9 नवम्बर — राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित भव्य समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड आने वाले वर्षों में विकास की नई ऊँचाइयों को छूएगा और वर्ष 2047 तक आत्मनिर्भर व समृद्ध राज्य बनकर उभरेगा।

देहरादून स्थित फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट (FRI) में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राज्य “विकसित उत्तराखंड – विकसित भारत” के लक्ष्य की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड अब केवल पहाड़ों का राज्य नहीं, बल्कि आधुनिक विकास और सांस्कृतिक समृद्धि का प्रतीक बन चुका है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार ने समाज के हर वर्ग तक विकास की रोशनी पहुँचाने के लिए कई ऐतिहासिक कदम उठाए हैं। इनमें समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code), एंटी-कन्वर्ज़न कानून, एंटी-कॉपीिंग एक्ट और एंटी-रायट कानून जैसे कड़े निर्णय शामिल हैं, जो सामाजिक न्याय और व्यवस्था सुनिश्चित करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होंगे।

धामी ने कहा कि सरकार ने मदरसा बोर्ड समाप्त करने का निर्णय लिया है ताकि राज्य में शिक्षा के क्षेत्र में समान अवसर मिल सकें। उन्होंने राज्य निर्माण आंदोलन के शहीदों को नमन करते हुए कहा कि उनका बलिदान ही आज के आधुनिक उत्तराखंड की नींव है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *