7 August 2026

पैरा हॉकी फेडरेशन ऑफ इंडिया ने जयराज सिंह बिष्ट को राष्ट्रीय सहसचिव नियुक्त किया

पैरा हॉकी फेडरेशन ऑफ इंडिया ने जयराज सिंह बिष्ट को राष्ट्रीय सहसचिव नियुक्त किया

रांची (झारखंड): 17 अक्टूबर, 2025। पैरा हॉकी फेडरेशन ऑफ इंडिया (PHFI) ने एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक कदम उठाते हुए जयराज सिंह बिष्ट को फेडरेशन का राष्ट्रीय सहसचिव नियुक्त किया है। यह नियुक्ति 17 अक्टूबर, 2025 की तिथि से प्रभावी है।

PHFI द्वारा जारी पत्र में यह स्पष्ट किया गया है कि बिष्ट को यह पद उनके “उत्कृष्ट संगठनात्मक कौशल, सामाजिक क्षेत्र में निरंतर योगदान तथा समाज सेवा के प्रति समर्पण” को ध्यान में रखते हुए प्रदान किया गया है। फेडरेशन को पूरा विश्वास है कि उनके मार्गदर्शन और नेतृत्व में पैरा हॉकी फेडरेशन ऑफ इंडिया नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा और देश में पैरा हॉकी के प्रसार-प्रचार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

फेडरेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गणेश साह “गनी” और राष्ट्रीय सचिव (संस्थापक) मुकेश कंचन ने संयुक्त रूप से यह घोषणा करते हुए जयराज सिंह बिष्ट को इस जिम्मेदारी के लिए हार्दिक शुभकामनाएं और उज्जवल भविष्य की बधाई दी है।

यह कदम पैरा हॉकी के विकास और खिलाड़ियों को संगठनात्मक समर्थन प्रदान करने की दिशा में फेडरेशन की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *