7 August 2026

मालरोड पर एंट्री को लेकर हंगामा

मालरोड पर एंट्री को लेकर हंगामा: पीआरडी जवान ने युवक को जड़ा थप्पड़, स्थानीय लोगों का विरोध प्रदर्शन

मसूरी, 12 जून: मसूरी के मालरोड पर बीती शाम उस वक्त तनाव की स्थिति बन गई जब एक पीआरडी (प्रांतीय रक्षक दल) जवान द्वारा प्रतिबंधित समय में वाहन प्रवेश को रोकने पर एक युवक को थप्पड़ जड़ दिया गया। यह घटना मालरोड बैरियर पर हुई, जहां युवक और जवान के बीच कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक ने मालरोड में वाहन ले जाने की कोशिश की, जिसे जवान ने रोका। इसी दौरान बहस इतनी बढ़ गई कि जवान ने युवक को थप्पड़ मार दिया। इस घटना से नाराज स्थानीय लोग बड़ी संख्या में इकट्ठा हो गए और भगतसिंह चौक पर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

प्रदर्शन कर रहे लोगों की मांग है कि संबंधित पीआरडी जवान युवक से माफी मांगे, तभी वे धरना खत्म करेंगे। फिलहाल मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है और प्रशासन स्थिति को नियंत्रण में लाने की कोशिश कर रहा है।

Report : JP Kala

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *